Bhagwan Mil Jate Par Ma Nahi Milti

यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.

तकदीर वाले है वो, जो माँ की करे भक्ति, 

भगवान मिल जाते, पर माँ नही मिलती।।

ब्रम्हा ने लिख डाला, विष्णु ने लिख डाला, 
मैया के बारे में, शिव जी ने लिख डाला, 
महिमा मेरी मैया की, पूरी नही होती, 
तकदीर वाले हैं वो, जो माँ की करे भक्ति, 
भगवान मिल जाते, पर माँ नही मिलती।।
मेरी मैया के जैसा, किसका कलेजा है, 
पापी हो कपटी हो, अपना के देखा है,
 वह एक नजर से देखें, कोई भेद नहीं करती,
 तकदीर वाले हैं वो, जो माँ की करे भक्ति, 
भगवान मिल जाते, पर माँ नही मिलती।।
बेटा बदल जाए,पर माँ नही बदले,
 बेटे को दुःख हो तो, माँ के आंसू निकले, 
एक पल भी मेरी माँ की, नज़रे नहीं हटती, 
तकदीर वाले हैं वो, जो माँ की करे भक्ति, 
भगवान मिल जाते, पर माँ नही मिलती ।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top