Phoolo Ka Taro Ka Sabka Kanna Hai (Hare Rama Hare Krishna)

यह सरस गीत संग्रह का एक भजन है — पारंपरिक भक्ति की धरोहर। A devotional song from the Saras Geet collection.

“फूलों का तारों का, सबका कहना है 

एक हज़ारों में मेरी बहना है
 सारी, उमर, हमें संग रहना है फूलों …

ये न जाना दुनिया ने तू है क्यूँ उदास,
 तेरी प्यासी आँखों में प्यार की है प्यास, 
आ मेरे पास आ, कह जो कहना है, एक हज़ारों …
भोली-भाली जापानी गुड़िया जैसी तू,
 प्यारी-प्यारी जादू की पुड़िया जैसी तू, 
डैडी का मम्मी का, सब का कहना है, एक हज़ारों …
जब से मेरी आँखों से हो गई तू दूर
 तब से सारे जीवन के सपने हैं चूर 
आँखों में नींद ना, मन में चैना है, एक हज़ारों …
देखो हम तुम दोनो हैं एक डाली के फूल
 मैं न भूला तू कैसे मुझको गई भूल 
आ मेरे पास आ, कह जो कहना है, एक हज़ारों …
जीवन के दुखों से, यूँ डरते नहीं हैं 
ऐसे बचके सच से गुज़रते नहीं हैं 
सुख की है चाह तो, दुख भी सहना है, एक हज़ारों …”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top