यह जैन तपस्या और अनुमोदना के अवसरों पर गाया जाने वाला आध्यात्मिक गीत है। A spiritual song for Jain Tapasya and Anumodana.
तर्ज (Tune): खड़ी नीम के नीचे मैं तो एक ली
भजन के बोल / Lyrics
बीहड़ पंथ पर चलना नहीं आसान है
जलते अंगारो को कर में लेना काम महान हैं
नंगे पैरो वसुंधरा पर बहुत कठिन ही चलना है।
पंच महाव्रत स्वर्ण शिखर को निज कंधो पर धरना हें संयम लेना जीवन का बलिदान है
चंचल मनकी चंचलता को करना कठिन नियन्त्रण है
गुरुवरके चरणों में मन को करना होता अपर्ण हैं, इच्छित करने खातिर नहीं विधान है
भू पर सोना ,लूंचन करना भुजबल सागर तरना है
अपने पुरुषार्थों से अपनी निश्चित मंजिल वरना है आत्मिक बल ही सुख का सही निधान है
अजर अमर पद निधि को पाना लक्ष्य तुम्हारा सुन्दरहै रहना अटल सतत संयम में ज्यों ध्रुवतारा अविचल है
परिकर जन का सुखद श्रेष्ठ आह्रान है