यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.
तर्ज (Tune): बनो तेरी अंखिया है हजारी
भजन के बोल / Lyrics
मैया तेरी महिमा है निराली-2
मैया मेरी ऊंचे पर्वत वाली-2
तभी वो कहलाती पहाड़ा वाली-2
मैया तेरी तेरी जोत जले दिन राती -2.
तभी तो कहलाती जोतावाली
मैया तेरी महिमा
मैया तेरे काले-2 केश,
तभी तो कहलाती लाटावाली
मैया मेरी सबपे महर जो करतो,
तभी तो कहलाती महरा वाली
मैया मेरी करती सिंह सवारी,
तभी तो कहलाती शेरावाली
मैया मेरी सबको शक्ति देती
तभी तो कहलाती शक्ति शाली
मैया तेरे हलवा पूड़ी का भोग,
तभी तो कहलाती भंडारेवाली