“Mammy Karde Tu Taiyar,”

यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.

मम्मी कर दे तूं तैय्यार

तर्ज (Tune): ताऊ बांध लै

भजन के बोल / Lyrics

मम्मी कर दे तूं तैय्यार, ओसियां नगरी जाऊंगा, छोटे छोटे हाथों से मैं, भोग लगाऊंगा ।। हे मम्मी…
गुल्लक वाला पैसा लेकर, रेशमी कपड़ो ल्याऊं,
 छोटी सि इक डंडी में तो, झंडी एक लगाऊं
 पापा के संग जाकर मैं तो, ध्वजा चढ़ाऊंगा ।। 1 ।।
प्यारी प्यारी एक चुनड़िया, मैय्या कि वनबादे, 
तारा गोटा और किनारी, उसमें तूं लगवा दे, 
मैय्या के दर जाकर माँ को, चुनड़ी चढ़ाऊंगा ।। 2 ।।
बंटी, विक्की, शिवू भैय्या, माँ के दर पर जावै, पायल, पूजा, गुड़ीया दीदी, मीनू नै ले ज्यावै सानू भैय्या के संग जाकर, भजन सुनाऊंगा ।। 3 ।।
पाछो आकर करूं पढ़ाई, चोखा नम्बर ल्याऊं, “मेरीट लिस्ट” में अब की मैं भी, म्हारो नाम लिखाऊं मैय्या की किरपा स्यूं अब के, फर्स्ट आऊगा ।। 4 ।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top