यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.
mata aur pita me hi bhagwan hai
तर्ज (Tune): – दूल्हेका सेहरा।
भजन के बोल / Lyrics
माता और पिता में ही भगवान है,
इनसे होती ईश्वर कीपहचान है,
मैया हमको जन्म देकर पालती,
और पिता का जीवन पर एहसान है,
माता और पिता में ही भगवान हैं,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है।
घोलकर ममता पिलाती दूध में माता,
थामकर उंगली पिता चलना है सिखलाता,
इनके चरणों में जन्नत की बात है,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है,
माता और पिता मे ही भगवान हैं,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है।
त्यागकर अपनी खुशी हमको हंसाते है,
खुद रहे भूखे मगर हमको खिलाते है,
इनसे बढ़कर कोई ना दयावान है,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है,
माता और पिता मे ही भगवान हैं,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है।
हर मुसीबत से दुआ इनकी बचाती है,
हो दया इनकी तो मंजिल पास आती है,
हृदय में बस धरलो इनका ध्यान है,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है,
माता और पिता मे ही भगवान हैं,
इनसे होती ईश्वर की पहचान है।