यह सांस्कृतिक और परंपरागत गीत है। A cultural and traditional song.
तर्ज (Tune): मैं आई तेरे पूजन को तुम्हें मैं क्या चढ़ाउं भगवन्
भजन के बोल / Lyrics
(भात गीत)
मेरे भैया चले आना, तुम्हे बहना बुलाती है
समय पर भात ले आना, मेरे बेटे की शादी है।
ना हो चाहे माँग का टीका, ना हो चाहे कान का झुमका, संग परिवार के आना।
मेरे बेटे की शादी हैं, मेरे भैया……….
ना हो चाहे हाथ के कंगना, ना हो चाहे और कोई गहना, संग बच्चो को ले आना।
मेरे बेटे की शादी है, मेरे भैया…………
ना हो चाहे मंहगी सी साड़ी, ना हो चाहे लंहगा कोई भारी, संग भाभी को ले आना। मेरे बेटे की शादी है, मेरे भैया……..
मेरे भैया चले आना, तुम्हें बहना बुलाती ह