यह जैन तपस्या और अनुमोदना के अवसरों पर गाया जाने वाला आध्यात्मिक गीत है। A spiritual song for Jain Tapasya and Anumodana.
गुरुवर दौड़े-दौड़े आऐंगे
पूरा ध्यान लगा गुरुवर दौड़े-दौड़े आऐंगे
पूरा ध्यान लगा तुझे गले से लगाऐंगे
मंन की अँखिया खोल तुझको दर्शन वो कराएंगे है
राम रमैया वो, है कृष्ण कन्हैया वो वही मेरा ईश्वर है निष्काम राहों पर चलना जो सिखाए,
वही मेरा जगदीश है प्रेम से पुकारे तेरे पास वो तब आएंगे, पूरा
कृपा की छाया में बिठायेंगे तुझको,
जहाँ तुम जाओगे उनकी दया दृष्टि जब-जब पड़े तुम पर, भव से तर ‘जाओगे
ऐसा है विश्वास मन में ज्योति वो जगाऐंगे, पूरा…
ऋषियों ने मुनियों ने गुरु की महिमा का किया गुणगान गुरु के चरणों में झुकती सकल सृष्टि झुके भगवान महिमा है अपार सच की राह वो दिखाएंगे, पूरा