Rakh De Sar Par Hath,

यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.

रख दे सर पे हाथ मैय्या तेरा क्या घट जायेगा

तर्ज (Tune): एक तेरा साथ हमको

भजन के बोल / Lyrics

रख दे सर पे हाथ मैय्या, तेरा क्या घट जाएगा,
ये भक्त भी तर जाएगा।
छोड़ तेरा द्वार मैय्या, और कहां ये जाएगा,
ये भक्त भी तर जाएगा, रख दे सर पर हाथ.
दे दिया तुमने, सबको सहारा मां, जो द्वारे आयाहै, 
भर दिया दामन, सबका खुशी से मां, जो अर्जी लाया है, 
वरदान देने से-2, खजाना कम नहीं हो जाएगा, ये भक्त भी तर जाएगा, रख दे.
है पुराना मां, रिश्ता हमारा जो, उसे तुम याद करो, एहसान कर दो मां, भक्त तुम्हारा हूं, अब सिर पर हाथ धरो, प्यार का रिश्ता 2, हमारा टूटने न पाएगा, ये भक्त भी तर जाएगा, रख दे. 1
किश्ती हमारी मां, तेरे हवाले है, इसे तुम पार करो, गर दे दिया तूमने, सबको सहारा मां, तो ये विश्वास करो, ये तेरा दरबार-2, जय-जयकारों से गुंजाएगा, ये भक्त भी तर जाएगा, रख दे.
ये जिंदगानी मां, लिख दी है अब हमने, तुम्हारे नाम पे, हम बेसहारा हैं, भटकें कहां-कहां, तू आके थाम ले, मां तेरा एहसान-2, भक्त भूलने न पाएगा,
ये भक्त भी तर जाएगा, रख दे…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top