यह सरस गीत संग्रह का एक भजन है — पारंपरिक भक्ति की धरोहर। A devotional song from the Saras Geet collection.
।
तर्ज (Tune): देखा एक ख्वाव
भजन के बोल / Lyrics
तेरापंथ के महासूर्य आगमन तेरा
(वीतरागता निकुंज स्वागतम् तेरा
ज्योति चरण महाश्रमण आगमन तेरा
नाचते मन मोर करते स्वागतम् तेरा
स्वागतम् है धरा पर हर्ष छा रहा है
धरती का कण कण मिल बधा रहा
इस महानगरी में सबका मन सजा
अभ्यर्थना तेरी पुण्य शंख है बजा
उजली किरण, उजला पंथ, उजला सवेरा
गण के महानायक करते स्वागतम् तेरा
अखिल विश्व में तेरापंथ चमके
तेरी अनुशासना प्रभु विश्जगत में फैले
दिव्य नयन दिव्य चरण, दिव्य देशना
संत शिरोमणि करते स्वागतम् तेरा