Damaru Wale Baba Tumko Aana Hoga

यह सरस गीत संग्रह का एक भजन है — पारंपरिक भक्ति की धरोहर। A devotional song from the Saras Geet collection.

श्री शिव आराधना

तर्ज (Tune): – झिलमिल सितारों…

भजन के बोल / Lyrics

डमरू वाले बाबा तुम को आना होगा, 
डम-डम डमरू बजाना होगा, 
माँ गौरा संग गणपति जी को, लाना होगा, डम-डम…।।
सावन के महीने में जब, कांवड़ लेकर आयेंगे,
 पावन गंगाजल से बाबा, तुम को हम नहलायेंगे, 
भक्तों को पार लगाना होगा, डम-डम….।।
भांग, धतूरा, दूध बाबा, तुम पे हम चढ़ायेंगे, 
केशरिया चंदन का तेरे, टीका भी लगायेंगे, 
दुःखियों के दुःख को मिटाना होगा, उ
डम-डम….।।
मेरा भोला दानी शंकर, सबसे निराला है, 
हाथों में त्रिशूल गले, सर्पों की माला है,
 नांदिये पे चढ़कर, आना होगा, 
डम-डम…।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top