यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.
माता रानी का भजन
तर्ज (Tune): सुनो जी तरकारी री बाता
भजन के बोल / Lyrics
कैसे बताऊ सखी तुमको कि मां मेरी दिखती है कैसी, दिखती है कैसी मैया दिखती है कैसी कैसे बताऊँ…
धरती जैसी सहनशीलता, ऊंची है अंबर जैसी
कि मां मेरी दिखती है है कैसी, कैसे बताऊँ….
सूरज जैसा तेज़ समाया, गोरी है चंदा जैसी
कि मां मेरी दिखती है कैसी, कैसे बताऊँ…..
गंगा जैसी है पावन निर्मल, शीतल यमुना जैसी
कि मां मेरी दिखती है कैसी, कैसे बताऊँ….
मर्यादा श्री राम के जैसी, नटखट कान्हा जैसी
कि मां मेरी दिखती है कैसी,
सभी रूप मेरी माँ में समाये, महिमा कही ना जाये
कि मां मेरी माँ मेरी दिखती है कैसी, कैसे बताऊँ….