यह हिंदू देवी-देवताओं का भजन है जो पूजा, आरती और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जा सकता है। A Hindu devotional bhajan for puja and aarti.
तर्ज (Tune): होठो ले छूलो
भजन के बोल / Lyrics
मां सरस्वती मुझ पर तुम इतनी कृपा करदो
मां सरस्वती मुझ पर तुम इतनी कृपा करदो
मेरा गीत बने सुन्दर, मुझको ऐसा वर दो
तेरे चरणो के सिवा माँ मै कहा जाऊ
तेरी जो कृपा हो माँ, मैं मीठे भजन गाऊं
जीवों को सुर देंकर, गीतों को अमर कर दो
में निपट गंवार हूँ मा, मूरख महा अज्ञानी
तेरी जो कृपा हो माँ, मूरखभी बने ज्ञानी,
चरणों में जगह देकर जीवन को सफल कर दो
हृदय में, विराजों तुम वाणी में समा जाओ
सुर की करे साधना मां अब तो तुम आजाओ
सुर सरिता के रस में, गीतो को सरस कर दो