यह सरस गीत संग्रह का एक भजन है — पारंपरिक भक्ति की धरोहर। A devotional song from the Saras Geet collection.
बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है
प्यार के दो धागों से संसार बांधा है
रेशम की डोरी से संसार बांधा है
सुंदरता में जो कन्हैया है ममता में यशोदा मैय्या है
वो और नहीं दूजा कोई वो ते मेरा राजा भैय्या है
मेरा फूल है तू तलवार है तू मेरी लाज का पहरेदार है तू
मैं अकेली कहाँ इस दुनिया में मेरा सारा संसार है तू
हमें दूर भले किस्मत कर दे अपने मन से न जुदा करना सावन के पावन दिन भैय्या बहना को याद किया करना
राखी के तार में लिपटी दुआ टालेगी हमेशा बला तेरी तू कहीं भी रहे मैं कहीं भी रहूँ तेरे साथ रहेगी दुआ मेरी