Rakhi Dhago Ka Tyohar (Rakhi)

यह सरस गीत संग्रह का एक भजन है — पारंपरिक भक्ति की धरोहर। A devotional song from the Saras Geet collection.

बंधा हुआ एक एक धागे में भाई बहन का प्यार 
राखी धागों का त्यौहार 
राखी धागों का त्यौहार 
बंधा हुआ एक एक धागे में भाई बहन का प्यार
 राखी धागों का त्यौहार
कितना कोमल कितना सुन्दर भाई बहन का नाता इस नाते को याद दिलाने ये त्यौहार हैं आता बहन के मन की आशायें राखी के ये तार राखी धागों का त्यौहार
बहन कहें मेरे वीर तुझे ना बुरी नजरिया लागे
 मेरे राजा भैया तुझको मेरी उमरिया लागे 
धन हूँ पराया फिर भी मिलूंगी साल में तो एक बार 
राखी धागों का त्यौहार
भाई कहें ओ बहन मैं तेरी लाज का हूँ रखवाला
 गुन्थुगा मैं प्यार से तेरे अरमानो की माला 
भाई बहन का प्यार रहेगा जब तक है संसार 
राखी धागों का त्यौहार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top