अब के माँ वादा
(तर्ज : दुनियां से सहारा…….)
अब के माँ वादा निभाना है… अब के माँ वादा निभाना है इस बार के नवरात्रों में माँ, तुझे मेरे घर भी आना है ।।
है रिश्तेदार हजारों मेरे, घर आते जाते रहते है, तुझ से भी रिश्ता है मेरा, सारे जग को ये बतलाना है ।।1।।
इतने नवरात्रे बीत गए, वादा माँ तुम्हारा अधूरा है, है कर्ज मेरा मैय्या तुझ पर, तुम्हें हर हालत में चुकाना है ।12।।
ऐसा क्या मैनें मांग लिया, जो देना तुम्हें मंजूर नहीं, तेरे पैर मेरे घर पड़ जाए, बस और कुछ भी ना पाना है ।।3।।
दिल में अरमान है लाखों पर, अरमान ये सब से भारी है, कहे “भक्त” भरोसा टू टेना, तुझे हर हालत में निभाना है ।।4।।