Bhabhi Angan aayi
(लय -पिया घर आया)
द्वार सजाऊगी, मंगल मै गाऊगीं, पलके बिछाऊंगी
भाभी आंगन में आयी, हमतो लेगें बधाई
द्वार सजाऊंगी —
आज मिली एसी खुशियां मन की खिल गई है कलिया
क्यों न लूं मै बधाईया, सोने को मोहरे और गिन्नियां
भैया को सबसे प्यारी हम ,सबकी राज दुलारी हम
दादी तिजोरी खोलो, नानी खजाने खोलो,
पापा से चेक लेलो, मम्मी नौलखा देदो, सब मिल हो जाओ तैयार जी भर लेगे बधाई-
चाचा और भुआ आओ, थेली भर नेग लाओ
मामा और मासी देखो ,नोटों की वर्षा करदो
सब मिल हो जाओ तैयार हम तो लें गे बधाई
भैया भी हो जाओ तैयार हमतोलोगे बधाई
भैया मेरा राजा है भाभी मेरी रानी है
दोनों की जोड़ी जैसे चन्दा संग चाँदनी है।
जाऊ सौ-2 वारि मै, खुशियां लुटादू सारी मै
चांदी की पायल नहीं ,सोने के झुमके नहीं
हीरे के कंगननहीं, मोती के हार नहीं। मांगू भाभी का साथ ,हम तो लेंगे बधाई