Rat Ko Aagaye Chor

विवाह गीत 
 रात को आगये चोर   बन्ने की दादी ले गये रे
बने  की दादी बड़ी लड़ाकू, डर गये सारे चोर और डाकू
 सिरको पकड़ रोये चोर बन्ने की दादी दे गये रे ,
रात को आगये चार बन्ने की मम्मी लेगयेरे
बने की मम्मी तगड़ी मोटी
चोरो की खा गई सारी रोटी 
भूखे मरगये चोर बन्नेकी मम्मी  दे गए रे ,
रातको आगये  चोर बन्ने की ताई ले गये रे
बने की ताई बड़ी खर्चीली ,चोरों की करदी जेबें खाली 
 हो गये चोर, कंगाल, बन्ने की ताई दे गए रे 
रात को आ गये चोर ,बन्ने की चाची ले गये रे
बने की चाची डिस्को नाचे ,
नाच-2 के धरतीं हिला दे
चक्कर खा गए चोर बने की चाची दें गये रे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top