Sanyam Chalisa,jain Bhajan

संयम चालीसा’

मन में संयम तन में संयम, और वचन में भी हो संयम सांस सांस में संयम-संयम, जिन शासन है संयम-संयम
1. छह काय का रक्षक संयम, है पापों का तक्षक संयम तीर्थकर की ऊर्जा संयम, महाव्रतों की पूजा संयम -2
2. संयम से अरिहंत बने हैं, सिद्ध प्रभु जयवंत बने हैं, संत सती की जीत है संयम, जिनवाणी की प्रीत है संयम-2
3. वीर प्रभु ने धारा संयम, संयम से ही हारा संगम धर्मरूचि ने ध्याया संयम, प्राणों से भी प्यारा संयम-2
4. संयम से नवकार जपा है, अमर कुंवर का मान रखा है बचपन की
मुस्कान है संयम, एवंता की जान है संयम-2
5. भवसागर में नाव है संयम, कर्म धूप में छांव में संयम मेतार्य मुनि की पगड़ी संयम, धर्मी की है चमड़ी संयम-2
6. चर्म हटे पर चाहे संयम, रक्त की बूंदे गाये संयम, स्कंधक का बलिदान है संयम कर्मों का श्मशान है संयम-2
7. गजसुकुमाल का सेहरा संयम, निर्भयता का चेहरा संयम अंगारों पर दमकें संयम, तीन काल में चमके संयम – 2
8. देख अनाथी राजा रुकते, चरणों में महाराज झुकते नाथ बनाता है यह संयम,
साथ निभाता है यह संयम-2
9. शब्दों के जब तीर लगे हैं,
धन्ना शालि वीर जगे हैं
शेरों की ललकार है संयम,
दोषों पे तलवार है संयम-2
10. एक ही जम्बू सब पर भारी,
त्यागे सोना सुंदर नारी, रिद्धि का एहसास है संयम, सिद्धि का इतिहास है संयम-2
11. स्थूलिभद्र की शक्ति न्यारी, है संयम में भक्ति सारी, काम विजेता में है संयम, बहता रग-रग में है संयम-2
12. वीरों का अरमान है संयम, आन-बान और शान है संयम, आत्मा का सम्मान है संयम, भव्यों का भगवान है संयम-2
13. सोना में सजता है हीरा, संयम पर मरता है वीरा, कायर से बदनाम है संयम, वीरों का उपनाम है संयम -2
14. प्रवचन माता के दामन में, संयम रक्षित है शासन में रत्नत्रयी से सज्जित संयम, है दोषों से लज्जित संयम -2
15. सागर में मोती है संयम, सूरज की ज्योति है संयम, चंदा से भी निर्मल संयम, चंदन से भी शीतल संयम-2
16. करुणा का मधुबन है संयम, फूलों का उपवन है संयम, सेवा का गुलकंद है संयम, श्रद्धा का आनंद है संयम-2
17. कांटो में मुस्काता संयम, शौर्यगीत को गाता संयम, सहने की परिभाषा संयम, मुक्ति की अभिलाषा संयम-2
18. महावीर का गीत है संयम, गुरुदेवों का गीत है संयम, समता का संगीत है संयम, आगम का नवनीत है संयम-2
19. शासन का श्रृंगार है संयम, जिनवाणी का सार है संयम तीरथ का उपहार है संयम,
जीवन का आधार है संयम -2

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top