सुर से सुनाऊं, सरगम से सुनाऊं जन-2 को सुनाऊं, तन मन से सुनाऊँ सबको, महिमा वीर नाम की-2 ओ महिमा वीर नाम की
1. ओ आदिनाथ भगवान जिनका पालीतना है धाम-2 उन आदिनाथ भगवान की मेरा बारम्वार प्रणाम-2 सुर से सुनाऊँ….
2. ओ वासुपूज्य भगवान जिनका चम्पापुर है धाम-2 उन वासुपूज्य भगवान को मेरा बारम्बार प्रणाम-2 सुर से सुनाऊँ…
3 आओ नेमिनाथ भगवान जिनका गिरनार है धाम-2 उन नेमिनाथ भगवान को मेरा बारम्बार प्रणाम-2 सुर से सुनाऊँ—–
4 ओ पार्शवनाथ भगवान जिनका शिरवरजी है धाम-2 उन पाश्वनाथ भगवान को मेरा बारम्बार प्रणाम-2 सुर से सुनाऊँ-
5. ओ महावीर भगवान जिनका पावापुर है धाम-2 उन महावीर भगवान को, मेरा बारम्बार प्रणाम-2 सुर से सुनाऊ—
6. ओ भीखणजी भगवान जिनका सिरयारी है धाम-2 उन भीखणजी भगवान को, मेरा कोटि प्रणाम-2 सुर से सुनाऊँ—–
7. ओ महाश्रमण भगवान, जिनका चलता फिरता धाम-2 उन महाश्रमण भगवान को, मेरा कोटि प्रणाम-2 सुर से सुनाऊँ—-