आज मंगलवार है महावीर का वार है
सच्चे मन से ध्यान लगाये उसका बेड़ा पार है
चैत सुदी पूनम को जन्मे मंगल वार को जाये हो-2
भक्त तेरी शरणागत आया ,अंजना लाड़ लड़ाये हो-2
शंकर के अवतार है, बालाजी का वार है,
मेघनाद ने शक्ति चलाई, रामादल में आई हो -2
लक्षमणजी के लगी कलेजे दुःख पाये रघुराई हो-2
मच गई हाहाकार है, बालाजी का वार है
खेमा में सन्नाटो माच्यो, महावीर वहां आये हो-2
राम प्रभू की आज्ञा लेके, वैद्यराज को लाये हो-2
संजीवन का सार है, बालाजी का वार है ,सच्चे मन से
रामचन्द्र की कृपा से तो, संजीवन को लाये हो-2
लक्ष्मण जी को घोट पिलाई, सोया सिंह जगाये हो-2 मिलना बारम्बार है, बालाजी का वार है, सच्चे मनसे
गोवर्धन ने भजन बना कर, तेरा ध्यान लगाया हो-2
नित उठ तेरो ध्यान धरे, चरणों शीश नवाया हो-2
ध्याये सब संसार है. बालाजी का वार है, सच्चे मनसे
..