(Lay -Aarti)
जय महावीर भगवान
जय महावीर भगवान, मन मंदिर में आओ,
धरूं निरन्तर ध्यान ।
जय महावीर भगवान ।।
१. पावन नाम तुम्हारा, मंत्राक्षर प्यारा,
मेरी स्वर लहरी पर, उठे एक ही तान ।
जय महावीर भगवान ।।
२. राग-द्वेष-विजेता, सिद्धि-सदन नेता,
क्षमामूर्ति जगत्राता, मिटे सकल व्यवधान ।
जय महावीर भगवान ।।
३. अनेकान्त-उद्गाता, अनुपम सुखदाता,
जनम जनम के बंधन, तोड़े कर संधान,
जय महावीर भगवान ।।
४. आधि-व्याधि की माया, मिटे प्रैत-छाया,
आत्म-शक्ति जग जाए, लघु भी बने महान ।
जय महावीर भगवान ।।
५. भक्ति भरा मन मेरा, तोड़ रहा घेरा,
तन्मय बनकर ‘तुलसी’ करूं सदा संगान ।
जय महावीर भगवान ।।
लय : आरती
रचयिताः आचार्यश्री तुलसी