Aayi Pahli Pahli Bar

(लय- लेके पहला पहला प्यार)

शादी विवाह गीत,

आई पहली पहली बार कोई जान न पहचान
 कितनी प्यारी निराली हमारी ससुराल -2
1- पहला प्यार मैने सासुमा का पाया 
सासुमा ने मुझको लॉड लड़ाया
 बिल्कुल मम्मी जैसा प्यार ,कोई जान न पहचान-
1- दूजा प्यार मैने जिठानी का पाया
 जिठानी ने प्यार से मुझे अपनाया -2 
बिल्कुल भाभी जैसा प्यार ,कोई जान न पहचान —
 तीजा प्यार मैने ननद का पाया
 ननदी ने बहन का फर्ज निभाया-2 
बिल्कुल बहना जैसा प्यार, कोई जान न पहचान–+
– पूरा प्यार मैने साजन का पाया
 साजन ने मुझको अपना बनाया -2 
पाया प्यार बेशुमार, हो गई जान और पहचान 
कितनी प्यारी निराली हमारी ससुराल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top