(लय- छोटी छोटी गैया)
छोटे-२ गणपति गौरा जी के लाल
झूला झूलाये मैया अम्बुआ की डाल
छोटे से गणेश जी के छोटे-२ हाथ
कंगना पहनाऊं कैसे समझ न आय
छोटे-२ गणपति गौरा जी के लाल
झूला झूलाये मैया अम्बुआ की डाल
छोटे से गणेशजी के छोटे-२पांव
पैंजन पउनाऊ कैसे समझ न आय
छोटे-२ गणपति गौरा जी के लाल
झूला झूलाये मैया अम्बुआ की डाल
प्यारी-2 अंखिया गोरे-2गाल-
पालना में झूल रहे गिरिजा के ळाल
काहे लगा पालना काह लगी डोर
किसके लाल हुआ मचरहा शोर
चंदन का पलना रेशम की डोर
शिव जीके लाल हुआ मच रहा शोर
केलाश पर्वत पर बाजे है बधाई
देवगण आज लेने आये है बधाई
भाद्रव में जन्मे मूसे की सवारी है
रिद्धि सिद्धि संग मे लग रही प्यारी है