( लय- आज मंगलवार है महावीर का वार है)
दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है,
मन को पावन करने वाला ये अमृत का घोल है
दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है,
त्याग तपस्या राम से सीखो और सेवा हनुमान से -2
राम है मर्यादा पुरशोतम जपो इन्हें सम्मान से
दाम लगे न मोल है राम नाम अनमोल है
दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है,
राम नाम सिमरन करने से खुले भक्ति का द्वार है। -2
राम नाम रस पीने वाले होते भव से पार है
मंगल कारी बोल है राम नाम अनमोल है
दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है,
रघुनंद है दया के सागर सदा कृपा बरसाते है -2
विपदा में जब हम हो तो स्वयं दौड कर आते है-
हित कारी ये बोल है राम नाम अनमोल है
दो अक्षर का बोल है राम नाम अनमोल है