(लय- होलिया में उड़े रे गुलाल)
पीली पगड़िया वाला बन्ना मेरा जुग जुग जिए
बन्ना बन्नी गीत
पीली पगड़िया वाला बन्ना मेरा जुग जुग जिए-२
* बन्ने का मुखडा है भोला भाला
गालों पे तिल काला काला
बन्ना मेरा जुग जुग जिए
पीली पगड़िया वाला—
2. बन्ने के माथै पे रोली का टीका
गले में मोतीयन की माला
बना मेरा-जुग जुग जिए
पीली पगडियावाला बना मेरा जुग जुग जिए
7-बन्ने के दिल में बन्नी बसी है.
बन्नी का रंग हरियाला बन्ना
मेरा जुग जुग जिए
पीली पगडियावाला बना मेरा जुग जुग जिए
4. बन्नी हमारी घर की है शोभा
बन्ना है घर का उजाला,
बन्ना मेरा जुग जुग जिए
पीली पगड़ियां वाला बना मेरा जुग जुग जिए