Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare

गणेश भजन

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे 
भोले बाबा जी की आँखों के तारे
 प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना ॥ 
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
तेरी काया कंचन कंचन, किरणों का है जिसमे बसेरा। तेरी सूंड सुंडाली मूरत, तेरी आँखों में खुशियों का डेरा। तेरी महिमा अपरम्पार, तुझको पूजे ये संसार । प्रभु अमृत रस बरसा जाना, आ जाना । ॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
प्रभु भजन तुम्हारे गाएं, सबसे पहले हम तुमको मनाएं । धुप दीपो की ज्योति जलाएं, मन मंदिर में झांकी सजाएं । मेरे भोले भगवान, दे दो भक्ति का दान । प्रभु नैया पार लगा जाना, आ जाना । ॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
मेरे विघ्न विनाशक देवा, सबसे पहले करें तेरी सेवा । सारे जग मे आनंद छाया, बोलो जय जय गजानंद देवा । बाजे सुर और ताल, तेरा गुण गाये संसार । घुंघरू की खनक खनक जाना, आ जाना । ॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top