Veer Nam Ati Meetha

वीर नाम अति मीठा है कोई गाकर देखले  

आ जाते महावीर कोई बुला कर देख लें 
जय महावीर जय महावीर जय महावीर कहिए 
रोम-रोम बोले ऐसा जय महावीर कहिये 

① सुमरिण से हीआजाते हो कोई बुलाने वाला 
मिळ आते महावीर, कोई हो मोल चुकाने वाला
 कोई सच्चे मन से उनको ध्याकर देख ले
आ जाते महावीर कोई बुला कर देख लें 
② मन भगवान का मंदिर है यहाँ मैल ना आने देना 
मिला जन्म अनमोल इसे तू व्यर्थ गंवा मत देना 
प्रभु भजन में सच्चा सुख है गाकर देख ले
आ जाते महावीर कोई बुला कर देख लें 
3. जिस घर में अंधकार वहां मेहमान कहां से आये?
जिस घर में अभिमान वहां भगवान कहां से आये ?
अपने मन मंदिर में ज्योति जगाकर देख ले
आ जाते महावीर कोई बुला कर देख लें 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top