(लय- मिलों न तुम तो हम घबराये)
जन्म दिवस अति शुभ हो तुमको खुशियाँ मिले अपार हमारी कामना है, हमारी कामना है
चढ़ो सफलता की सीढ़ी पर जीत लो ये संसार
हमारी कामना है
आयु भी लम्बी हो, तन भी सबल हो स्वस्थ आपका
उत्तम विचारों से मन भी प्रबल हो शुद्ध आपका
बनो यशस्वी और तेजस्वी उत्तम हो व्यवहार
हमारी कामना है
दुनिया में तुमको हाँ दुखों का साया छू न पाए
संकट की घड़ियाँ भी जीवन के रस्ते में ना आए
गाओ सदा तुम परमेश्वर की महिमा अपरंपार
हमारी कामना है