(लय यदि प्यासे को पानी पिलाया)
कष्ट माता पिता को जिसने दिया
उसको मन्दिर में जाने से क्या फायदा
काशी मथुरा चला तीर्थ करने भला
गंगा यमुना नहाने से क्या फायदा
फूल मन्दिर में दो चार अर्पण किये
ऐसे इश्वर को वश मेंकिसनेकिया
पाँव माता पिता के पूजे नहीं
पाँव मूरत के पूजन से क्या फायदा
जी तेजी माता पिता की ना सेवा करी
मरने के बाद कोओकी पातल भरी
श्राद्ध धूम धाम से मनाने लगा
धन इसमें लगाने से क्या फायदा