Papa Hamare Ghar Ki Shan Hai

पापा हमारे घर की शान है    (LAY -Sajan Mera Us Par hai)

पापा हमारे घर की शान है

 उनके बिना जीवन विरान है
पापा में बसती सबकी जान है 
वो ही हमारे भगवान है
 उनके कंधो पर घरका भार है 
 फिर भी वो करते हमसे प्यार है।
जिम्मेदारी है लाखो सामने, 
चलता उन्ही सेपरिवार है 
रखना हमेशा उनका ध्यान है 
करना हमेशा सम्मान है
दुख सहके खुशियों को लुटाते है
 बच्चे वो माँगे वो दिलाते हैं,
 मेहनत करके दिन और रात वो 
अपने परिवार को चलाते है
हम सब के लिये वो वरदान है 
खुश किस्मत हम उनकी संतान है
पापा हमारे घर की शान है
उनके बिना जीवन विरान है
-नितिन श्रीवास्तव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top