(लय- थोड़ा सा प्यार हुआ है थोड़ा सा बाकी)
आसरा एक तेरा एक तेरा सहारा
मेरी फरियाद सुनलो SSS -2 देदो कोई किनारा
जख्म खाये है इतने घाव कितने गिनाऊ-2
कोई सुनता, नहीं ..जाके किसको सुनाउ
एक तुमपे ही गुरु वर जोर चलता हमारा
आसरा एक तेरा एक तेरा सहारा
टूटी किश्ती हमारी टूटे सारे सहारे
गमो ने ऐसा घेरा जीती बाजी भी हारे
कभी तो पूछ लेते ..हाल आके हमारा
आसरा एक तेरा एक तेरा सहारा
3) कैसे बदलेंगे ये दिन कैसे बदलेगा मौसम जिन्दगी कब हमारी होगी, खुशियों से रोशन
अब तो दिन में ही लगता गुरु वर ,हमको अंधेरा
आसरा एक तेरा एक तेरा सहारा