रामजी भजन film
दुसरो का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुःख दूर करेगे राम किये जा तू जग में भलाई का काम तेरे दुःख दूर करेगे राम
सच का ही ये पथ ये धर्म का मार्ग संभल संभल के चलना प्राणी पग पग पर है यार कसोटी कदम कदम पर कुर्बानी मगर तू डावा डोल न होना पीर तेरी सब हरेगे राम
दुसरो का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुःख दूर करेगे राम
क्या तूने पाया क्या तूने खोया क्या तेरा लाभ है क्या हानि
इसका हिसाब करेगा वो इश्वर तू क्यों फिकर करे रे प्राणी तू बस अपना काम किये जा तेरा भंडार भरेगे राम
दुसरो का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुःख दूर करेगे राम