Har Sans Me Ho Sumiran Tera

(लय- झिलमिल सितारों का आंगन होगा)

हर साँस में हो सुमिरन तेरा, 

यूँ बीत जाये जीवन मेरा,। 
तेरी पूजा करते बीते साँझ सवेरा, 
यूँ बीत जाये जीवन मेरा ।।

नैनो की खिड़की से तुमको पल पल मै निहारूँ 
मन में बिठालू, तेरी आरती उतारूँ
 डाले रहू तेरे चरणों में डेरा, 
यूँ बीत जाए जीवन मेरा ।।
जो भी तेरा प्यारा हो, वो मेरे दिल का प्यारा हो।
मेरे सर का ताज मेरी, आँखों का तारा हो।।
सबमे निहारूँ रूप सुनहरा,
 यूँ बीत जाए जीवन मेरा।
हर साँस में हो —-
प्यार हो, सत्कार हो, एतबार हो तुम्हारा 
सुख भी हो सारेऔर याद हो इशारा 
हो आत्मा पर तेरा ही डेरा, 
यूँ बीत जाए जीवन मेरा
 हर साँस में हो—

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top