हँसी मज़ाक के गीत
कभी खुशी कभी गम तर रम पम पम
अजी ऐसे गीत गया करो
कभी खुशी कभी गम तर रम पम पम
हँसो और हँसाया करो
मेरी प्यारी सासु माँ मेरी अच्छी सासु मां
कभी नाश्ता बनाया करो
कभी नाश्ता कभी खाना,
कभी खाना कभी नाश्ता
कभी दोनों बनाया करो
मेरी प्यारी जिठानी मेरी अच्छी जेठानी
कभी झाडू लगाया करो
कभी झाडू कभी पोंछा
कभी पोंछा कभी झाडू कभी दोनों लगाया करो
मेरी प्यारी ननदी मेरी अच्छी ननदी
कभी पार्लर ले जाया करो
कभी शॉपिंग कभी पार्लर,
कभी पार्लर कभी शॉपिंग
कभी दोनों ले जाया करो
मेरे प्यारे सजन मेरे अच्छे सजन
कभी होटल ले जाया करो
कभी होटल कभी पिक्चर,
कभी पिक्चर कभी होटल
कभी दोनों ले जाया करो