Tum Hamare Ho Prabhu Ji

(लय- मोर बोले हो मल जी आबू रे पहाड़ा में)

हम तुम्हारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं, 

हम तुम्हारे ही रहेंगे ओ मेरे प्रियतम….

तुम्हे छोड़ सुन नन्द दुलारे कोई ना मीत हमारो, 
किसके द्वारे जाए पुकारूँ और ना कोई सहारो, 
अब तो आके बांह पकड़ लो ओ मेरे प्रियतम, 
तुम हमारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो, 
तुम हमारे ही रहोगे ओ मेरे प्रियतम……
तेरे कारण सब जग छोड़ा तुम संग नाता जोड़ा,
 एक बार प्रभु बस ये कह दो मैं तेरा तू मेरा, 
साँची प्रीत की रीत निभा दो ओ मेरे प्रियतम,
 हम तुम्हारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं, 
हम तुम्हारे ही रहेंगे मेरे प्रियतम…..
तुम हमारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो, तुम हमारे ही रहोगे ओ मेरे प्रियतम…..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top