चवदह नियम साधना
सचित्त प्रतिदिन अनाज, फल, कच्ची सब्जी, कच्चा पानी आदि सचित्त वस्तुओं की सीमा करना।
२. द्रव्य-
खाने-पीने की वस्तुओं की सीमा (द्रव्यों की संख्या गणना के आधार पर निश्चित करना।
३. विगय
घी, तेल, दूध, दही, गुड़ और मिठाई इन छह विगयों में दैनिक सेवन की सीमा।
४. पन्नी-
जूते, मोजे, चप्पल आदि की सीमा।
५. ताम्बूल
पान, सुपारी, चूर्ण, मुखवास आदि की सीमा।
६. वस्त्र-
प्रतिदिन पहनने के वस्त्रों की सीमा करना। जैसे-२जोड़ी वस्त्रों से अधिक नहीं पहननाआदि।
७. कुसुम-
फूल, इत्र व अन्य सुगंधित वस्तुओं की सीमा
८. वाहन
सवारी, मोटर, रेल, स्कूटर आदि की सीमा।
९. शयन-
शय्या (घर) स्थान एवं बिछौनों की सीमा।
१०. विलेपन-
केसर, चन्दन, साबुन, तेल आदि लेप की सीमा।
११. अब्रह्मचर्य-
मैथुन सेवन की सीमा रखना।
१२. दिशा-
छहों दिशाओं में यातायात की सीमा।
१३. स्नान-
स्नान व जल की मात्रा की सीमा रखना।
१४. भक्त-
अशन (आहार), पान (पानी), खादिम (मेवा),
स्वादिम
(तांबूल) की सीमा करना।