Kadam Kadam Badhaye Ja

देशभक्ति गीत
फिल्म-शहीद
कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा
 यह जिन्दगी है कौम की तू कौम पे लुटाए जा कदम कदम बढ़ाये….
तेरे लिए वतन की खाक बेकरार है 
हिमालय की चोटियों को तेरा इन्तजार है
 वतन से दूर है मगर वतन के गीत गाए जा कदम कदम बढ़ाए…
बड़ा कठिन सफर है यह बड़े कठिन हैं रास्ते मगर ये मुश्किलें हैं क्या सिपाहियों के वास्ते 
तू बिजलियों से खेल आंधियों पे मुस्कराए जा कदम कदम बढ़ाए…
बिछड़ रहा है तुझसे तेरा भाई तो बिछड़ने दे
 नसीब कौम का बने तो अपना घर उजड़ने दे 
मिटा के एक घर हजार घर बसाए जा कदम कदम बढ़ाए जा..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top