Sandeshe Aate Hai Hame Tadpate Hai

संदेसे आते हैं, हमें तड़पाते हैं जो चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है कि घर कब आओगे, कि घर कब आओगे लिखो कब आओगे कि तुम बिन ये घर सूना सूना है
संदेसे आते हैं, हमें तड़पाते हैं जो चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है कि घर कब आओगे, कि घर कब आओगे लिखो कब आओगे कि तुम बिन ये घर सूना सूना है
किसी दिलवाली ने किसी मतवाली ने हमें खत लिखा है ये हमसे पूछा है किसी की साँसों ने किसी की धड़कन ने किसी की चूड़ी ने किसी के कंगन ने किसी के कजरे ने किसी के गजरे ने महकती सुबहों ने मचलती शामों ने अकेली रातों में अधूरी बातों ने तरसती बाहों ने और पूछा है तरसी निगाहों ने कि घर कब आओगे लिखो कब आओगे कि तुम बिन ये दिल सूना सूना है संदेसे आते हैं हमें तड़पाते हैं जो चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है कि घर कब आओगे लिखो कब आओगे कि तुम बिन ये घर सूना सूना है
मुहब्बत वालों ने हमारे यारों ने हमें ये लिखा है कि हमसे पूछा है हमारे गांवों ने आम की छांवों ने पुराने पीपल ने बरसते बादल ने खेत खलियानों ने हरे मैदानों ने बसन्ती मेलों ने झूमती बेलों ने लचकते झूलों ने दहकते फूलों ने चटकती कलियों ने और पूछा है गांव की गलियों ने कि घर कब आओगे लिखो कब आओगे कि तुम बिन गांव सूना सूना है संदेसे आते हैं हमें तड़पाते हैं जो चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है कि घर कब आओगे लिखो कब आओगे कि तुम बिन ये घर सूना सूना है
कभी एक ममता की प्यार की गंगा की जो चिट्ठी आती है साथ वो लाती है मेरे दिन बचपन के खेल वो आंगन के वो साया आंचल का वो टीका काजल का वो लोरी रातों में वो नरमी हाथों में वो चाहत आँखों में वे चिंता बातों में बिगड़ना ऊपर से मुहब्बत अंदर से करे वो देवी माँ यही हर खेत में पूछे मेरी माँ कि घर कब आओगे कि तुम बिन आंगन सूना सूना है संदेसे आते हैं हमें तड़‌पाते हैं जो चिट्ठी आती है वो पूछे जाती है कि घर कब आओगे लिखो कब आओगे कि तुम बिन ये घर सूना सूना है
ऐ गुजरने वाली हवा बता मेरा इतना काम करेगी क्या मेरे गांव जा मेरे दोस्तों को सलाम दे मेरे गांव में है जो वो गली जहां रहती है मेरी दिलरुबा उसे मेरे प्यार का जाम दे, उसे मेरे प्यार का जाम दे वहां थोड़ी दूर है घर मेरा मेरे घर में है मेरी बूढ़ी माँ मेरी माँ के पैरों को छू उसे उसके बेटे का नाम दे
मैं वापस आऊँगा, मैं वापस आऊँगा घर अपने गाँव में, उसी की छाँव में कि माँ के आँचल से, गाँव के पीपल से किसी के काजल से किया जो वादा था वो निभाऊँगा
मैं एक दिन आऊँगा, मैं एक दिन आऊँगा मैं एक दिन आऊँगा, मैं एक दिन आऊँगा
मैं एक दिन आऊँगा, मैं एक दिन आऊँगा
मैं एक दिन आऊँगा, मैं एक दिन आऊँग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top