ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन;
वो तो गली-गली हरि गुण गाने लगी-2
महलों में पली ,बनके जोगन चली; मीरा रानी दीवानी कहाने लगी-2 ऐसी लागी लगन——–
कोई रोके नहीं, कोई टोके नहीं मीरा गोविंद गोपाल गाने लगी-2 बैठी संतों के संग, रंगी मोहन के रंग
मीरा प्रेमी प्रीतम को मनाने लगी-2 वो तो गली-गली हरिगुण गाने लगी ऐसी लागी लगन——–
राणा ने विष दिया, मानो अमृत पिया
मीरा सरिता में सागर समाने लगी-2 दुःख लाखों सहे, मुख से गोविंद कहे मीरा गोविंद गोपाल गाने लगी-2