बन्ना गीत
(तर्ज-उड़े जब -2 जुल्फे तेरी)
मेरा बन्ना है रंग रंगीला-2 कि दिल वो लूट लेगा मण्डप में -2
1- केोई फूलो से सेहरा सजा दो कि खुशबू बिखेर जायेगा मंडप में-मेरा बन्ना -.-
2. कोई रेशम का जामा पहना दो कि रौनक लगा जायेगा मंडप में – १ मेरा बन्ना
३. कोई हाथों पे घड़िया सजा दो-2 कि धड़कन बढ़ा जायेगा मंडप में -2- मेरा बन्ना
4- कोई साथ में बन्नी बिठा दो-2 कि जोड़ी जमा जायेगा मंडप में -2
– मेरा बन्ना …
5. कोई बन्ने को घोड़ी चढ़ा दो-2 कि ब्याह वो रचा आयेगा मंडप में-१-मेरा बन्ना –