Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare( गणेशजी)

(फ़िल्मी तर्ज – तेरे होठो के दो फुल प्यारे प्यारे)
 मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
भोले बाबा जी की आँखों के तारे 
प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना 
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
तेरी काया कंचन कंचन, किरणों का है जिसमे बसेरा
 तेरी सूंड सुंडाली मूरत, तेरी आँखों में खुशियों का डेरा तेरी महिमा अपरम्पार, तुझको पूजे ये संसार 
प्रभु अमृत रस बरसा जाना आ जाना 
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
प्रभु भजन तुम्हारे गाएं सबसे पहले हम तुमको मनाएं धूप दीपो की ज्योति जलाएं, मन मंदिर मे झांकी सजाएं मेरे भोले भगवान, दे दो भक्ति का दान 
प्रभु नैया पार लगा जाना – आ जाना 
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
मेरे विघ्न विनाशक देवा, सबसे पहले करें तेरी सेवा
 सारे जग मे आनंद छाया, बोलो जय जय गजानंद देवा
बाजे सुर और ताल, तेरा गुण गाये संसार 
घुंघरू की खनक खनक जाना – आ जाना 
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top