Shadi Ke Liye( Badhayi Geet)

शादी विवाह के लिए बहुत सुंदर बधाई गीत
(लय- जिसका हरि से जुड़ा सम्बन्ध है)
बधाई 
आज शादी की शुभ धड़ी आई, 
मै तो झूम झूम गांउ बधाई
कभी हल्दी चढ़े, कभी मेहंदी लगे, 
मेरी अखियाँ खुशी से भर आई, 
मैं तो झूम झूम गाऊं…
ढोल बजने लगे, मंगल गाने लगे, 
गूंजे गूंजे मधुर शहनाई, मै तो झूम झूम गाऊं….
घर सजने लगा, व्यंजन बनने लगे,
 मेहमानों ने महफिल सजाई, मै तो झूम झूम गाऊं….
करें सोलह श्रंगार, ओढे चुनरिया लाल, 
देखो द्वारे पे बारात आई, मै तो झूम झूम गाऊं….
पूरे होते है आज, सबके दिल के अरमान, 
मेरी मैया ने कृपा बरसाई, मै तो झूम झूम गाऊं….

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top