(लय- लेके पहला पहला प्यार)
शिव भजन
सुनके भगतों की पुकार, होके नंदी पे सवार
काशी नगरी से आये है, मेरे भोलेनाथ
भस्मी रमाये, देखो, डमरू बजायै
कैसा निराला भोले रूप सजाये
गले सर्पो का है हार, होके नंदी पे सवार,…
2 मृगछाला पहने हैं भोले, जटाओं में गंगा
चम-चम चमके है शीश पे चंदा
गौरी मां बैठी है साथ ,होके नंदी पे सवार,…
३. देवो के देव इनकी महिमा महान है
भोले भक्तों के ये तोभोले भगवानहै
करने भक्तो का उद्धार ,होके नंदी पे सवार,…