मोदक पे मोदक खाय गयो रे मां गौरा के लाला
गोराके के लाला ,बाबा शिव का दुलारा
मैंने पूछा बालक से नाम तेरा क्या है?
गणपति ,गजानन बताय गयो रे मां गौरा का लाला-2
गौरा का लाला, बाबा शिव का दुलारा
मैंने पूछा बालक से माता-पिता कौन है शंकर पार्वती बताय गयो रे मां गौरा का लाला
मैंने पूछा बालक से रहता कहां है?
कैलाश पर्वत बताए गयो रे मां गौरा का लाला मैंने पूछा बालक से वाहन तेरा क्या है?
मूषक सवारी बताए गयो रे मां गौरा का लाला
मैंने पूछा बालक से पत्नी तेरी कौन है ?रिद्धि सिद्धि बताय गयो रे मां गौरा का लाला
मैंनेपछा पूछा बालक से पुत्र तेरे कौन है? शुभ और लाभ बताय गयो रे मां गौरा का लाला-2 मैंने पूछा बालक से भोग तेरा क्या है,?
लड्डू वन का भोग बताय गयो रे मां गौरा का लाला