हल्दी गीत
लगाओ सखियों हल्दी धीरे धीरे-3
सोने की कटोरी में हल्दी पिसाओ, -२
गाओ सखियों मंगल गीत सुरीले
दादी सुहागिन (मम्मी) हल्दी लगाओ – 2
निखारी बनी का रंग धीरे-2
कजरा लगाओ, गजरा सजाओ
फूलऔर कलियों का हखा पहनाओ,
बंधाओ सखियों कंगना धीरे-2
लगाओ सखियो हल्दी धीरे धीरे-२
हल्दी लगाओ तेल चढाओ,
मल मलके बनी कोस्नान कराओ
शर्मीली बन्नी मुस्कायें धीरे-2
प्यारी बन्नी का रूप दमकाये
बन्नी की शोभा बरणी ना जाये
चढ रहा हल्दी का रंग धीरे धीरे -३
लगाओ सखियों—-+