(लय – अहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों)
क्या बात है जो आज ये अंगना हरख रहा
क्या बात है ये आज ये मनवा चहक रहा
हर कोई यही पूछ रहा क्या है माजरा
मेरे भैया लेके आया मेरे घर में मायरा
बहना तो देखोझूम रही पहन घाघरा
मेरे भैयालेके —
राखी की लाज आज निभाने को आगये२-
है दिल में कितना प्यार दिखाने को आगये
मैं नानीबाई तो– बने वो सेठ सांवरा
मेरे भैया लेके आया मेरे घर में मायरा