(शादी में देवी देवता निमंत्रण गीत)
बधाई हो बधाई, बने की शादी आई, मैंने न्योता दिया है
भगवान को
पहला न्योता गणेशजी को भेजा न पूर्णहो सबकाज ये सहेजा ,
वोतो ठुमुक-2 करआये संग में रिधी सिद्धी लाये, मैने न्योता दिया —
दूसरा न्योता शंकर जी को भेजा, खुशहाल हो येजीवन सहेजा ,
वो तो डमरू बजाते आये ,संग में गौरा माँ को लायें
तीसरा न्योता ब्रह्मा जी को भेजा, लिखो जोड़े का सो भाग्य ये सहेजा ,
वो तो वेद सुनाते आये, संग में ब्रह्माणी कोलाये, मैंने न्योता —
चौथा न्योता विष्णुजी को भेजा, भरा रहे धन धान्य ये सहेजा,
वो तो शंख बजाते आये. संग में लक्ष्मी जी को लायें
पाँचवा न्योता राम जी को भेजा
रहे धर्म सस्कार ये सहेजा , वो तो मुस्कुराते आये
संग में सीता मां को लायें
छटा न्योता कान्हा जी को भेजा, रहे प्रेम अपार ये सहेजा ,
बोतो मुरली बजाते आये संग में राधा मां को लायें