(लय-टूटे बाजूबंद की लूम)
आया है शुभ दिन आया है, सारा परिवार भी आयाहै
आयी आयी है अंगना में मंगल घड़िया आयी है-२
तेरे अंगना में पायल छम छम बजने वाली है
प्यारी प्यारी सी बहुरानी घर में आने वाली है
तेरी ममता भरी इस छांव को बनाये रखना
तेरे प्यार भरे इस प्ल्लु को बढ़ाये रखना
बहना बहु से सासुमा बन ने वाली है
बाजेगी शहनाईयों और बटेगी मिठाईयां
सखियां मंगल गायेंगी और मिलेगी बधाईयां
अबतो आसमां से चांदनी उतरने वाली है
लक्ष्मी बनके तेरे अंगना में ठहरने वाली है
तेरी ममता भरी इस छाँव को बनाये रखना
तेरे प्यार भरे इस पल्लु को बढ़ाये रखना
बहना बहु से सासुमा बनने वाली हैं
प्यारी प्यारी सी बहुरानी घर में आने वालीं है