बार बार तोहे क्या समझाऊं,आना है एक बार 2
तेरे बिन भैया सूना लगे संसार,
तेरे आने से आयेगी घर में बहार
टीका लेकर भैया जल्दी आना है,
रखड़ी लेकर भैया जल्दी आना है, पंचों में शोभा तेरी बढ़वाना है,
आप भी आना भावज लाना
कर रही हूँ इंतजार, तेरे आने से आयेगी घर में बहार ।
हारज लेकर,गजरा ,पायल, बिछिया, चुनड लेकर
आना है (सबके नाम लेने है) पंचों में तेरी शोभा बढ वाना हैं,
कुटुंब कबीला सबको लाना, कर रही हु इंतजार
तेरे आने से आयेगी घर में बहार